MP Weather Change : मध्यप्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। कई शहरों में साफ आसमान दिख रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 36 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश से पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।
दीपावली तक और गिर सकता है तापमान
दिन में तेज धूप के बावजूद रात में मौसम ठंडा हो जाता है। दीपावली तक तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल, 35 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना नहीं है।
18 डिग्री तक पहुंच गया अक्टूबर में तापमान (MP Weather Change)
इस अक्टूबर महीने में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 17 वर्षों में पहली बार हुआ है। पचमढ़ी के मुकाबले राजगढ़ और इंदौर में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।
शुक्रवार को पचमढ़ी में 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। इंदौर में 15.5 डिग्री और खंडवा में 17 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है।
READ MORE: करवा चौथ में दुल्हन बने युवक ने किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई हैरान…