IND vs WI: टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार लय में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि वह अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जायसवाल 175 रन पर रन आउट हो गए। उनके आउट होने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कई फैंस का मानना है कि यह रन आउट शुभमन गिल की गलती से हुआ, जबकि कुछ लोग इसे दोनों खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी का नतीजा बता रहे हैं।
कैसे हुआ रन आउट?
दिन के दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे जायसवाल ने मिडऑन की दिशा में खेला। शॉट लगाते ही जायसवाल रन के लिए दौड़ पड़े। वहीं पिच का आधा हिस्सा पार कर चुके थे, तभी गिल ने रन लेने से मना कर दिया।
जायसवाल ने लौटने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चंद्रपॉल की सटीक थ्रो पर विकेटकीपर तेविन इमलाच ने गिल्ली उखाड़ दी। जायसवाल रन आउट हो गए।
Sanjay Bangar breaks it down, Yashasvi Jaiswal’s run out wasn’t just bad luck, it was a result of Shubman Gill’s selfishness. pic.twitter.com/4elkkFUGJt
— NiiK (@Niiki099) October 11, 2025
क्यों हो रही गिल की आलोचना?
क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का कहना है कि इस रन में कॉल जायसवाल का था। गिल को उनकी कॉल मान लेनी चाहिए थी। गिल गेंद देख रहे थे। अगर वे समय पर ‘नो’ कह देते, तो जायसवाल बीच पिच तक नहीं पहुंचते।
हालांकि, जायसवाल की भी आदत है कि वह शॉट खेलने के तुरंत बाद बिना देखे रन के लिए भाग देते हैं। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भी ऐसा एक मौका देखा गया था। इसलिए पूरी गलती किसी एक खिलाड़ी की नहीं कही जा सकती।
गिल ने लगाया शानदार शतक
जायसवाल के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 128 रनों की पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल के शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी।