Morena News: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में शिक्षा के मंदिर को मयखाना बनाने का मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरा के एक कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
वीडियो में प्रधानाध्यापक लखुआराम जाटव के साथ दो ग्रामीण एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर शराब का क्वाटर, कुछ खाने का सामान और गिलास रखे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक और ग्रामीण हाथ में बीड़ी पीते हुए नजर आए।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
वर्तमान में विभागीय अधिकारी मामले की पुष्टि कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं (Morena News)।
READ MORE : 3.46 लाख लाभार्थियों को 2,078 करोड़ का ऋण, प्रदेश देश में नंबर वन