Chambalkichugli.com

Bhopal News: डीएसपी के साले की हत्या में शामिल आरक्षक FIR के बाद फरार, पेट पर डंडे मारने से हुई मौत

MP News

Bhopal News: भोपाल। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ डीएसपी केतन अडलक के साले उदित गायकी (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उदित गुरुवार रात अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी में बीयर पार्टी कर रहे थे। तभी चार्ली थाने के दो आरक्षकों ने उन्हें पकड़ा और हिंसक तरीके से पीटना शुरू कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने उदित के कपड़े उतरवाए और डंडे से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उनके दोस्तों ने पहले सांई अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति में एम्स में भर्ती कराया। चंद घंटे बाद उदित ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने दस हजार रुपए की डिमांड भी की थी। रकम न मिलने पर पीड़ित पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक अंडर ग्राउंड हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए थाने की तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं।

डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी (Bhopal News)।

READ MORE: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *