Sensational case in MP: इंदौर के हीरानगर इलाके में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक मकान से मुस्लिम युवक मोहम्मद सरफरोश को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि सरफरोश पर महाराष्ट्र में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे 10 गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
संगठन को सूचना मिली थी कि युवक हिंदू लड़की के साथ रह रहा है। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
आखिर क्या है पूरा मामला (Sensational case in MP)
पुलिस ने युवक के मोबाइल की जांच की तो हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण के अश्लील वीडियो, फोटो और चैट्स बरामद हुए। पूछताछ में सरफरोश ने स्वीकार किया कि उसने गुजरात में मजदूरी कर रही लड़की को झूठे प्यार का झांसा देकर इंदौर लाया और दो साल तक शोषित किया। आरोपी ने लड़की को नशे का आदी बनाया और गर्भपात के लिए मजबूर किया।
लड़की नाबालिग है और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है। सरफरोश और लड़की ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रामनगर का निवासी होने का दावा किया था। हीरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता से संपर्क हो गया है और वे इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।
सरफरोश के खिलाफ पुलिस ने प्रिवेंटिव कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया जाएगा और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
READ MORE : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा