Shivpuri News: शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान शिवपुरी में सियासी माहौल बन गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले शिवपुरी में पहुंचकर उन पर तीखा हमला बोला। गांधी पार्क में आयोजित सभा के दौरान पटवारी ने कहा कि अब सिंधिया को “रात में नींद नहीं आने वाली।”
उन्होंने कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब उन्हें लगा था कि शिवपुरी में कांग्रेस का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, लेकिन आज पूरा शहर कांग्रेस के बैनर और पोस्टरों से पट गया है।
पटवारी ने आगे कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस में थे, तब वे छोटी-छोटी बातों पर सड़क पर उतरने की धमकी देते थे, लेकिन अब जब किसानों और अन्य वर्गों पर अत्याचार हो रहा है, तब वे भाजपा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं।
इस किसान न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ग्रामीण वोटरों को साधने की कोशिश में है। (Shivpuri News)
READ MORE: डीएसपी के साले की हत्या में शामिल आरक्षक FIR के बाद फरार, पेट पर डंडे मारने से हुई मौत