Sheopur News: श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। ढीली मिट्टी के अचानक ढहने से एक महिला सहित चार बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घर की लिपाई-पुताई के दौरान मिट्टी का ढहना (Sheopur News)
घटना विजयपुर थाना इलाके के लक्ष्मणपुरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दीपावली के त्योहार पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने के दौरान यह हादसा हुआ। मिट्टी के ढहते ही चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बालिका का नाम शिवानी है, जबकि घायलों में आशिकी और अनुष्का शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। (Sheopur News)
READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…