Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सराफा बाजार रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने ज्वेलर से जमकर झूमाझटकी और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे देख चौंक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला और ज्वेलर के बीच पुराने पैसों को लेकर विवाद हुआ। इसी कारण महिला ने ज्वेलर के साथ मारपीट की और झूमाझटकी की।
घटना के बाद ज्वेलर सुमित जैन ने सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है
READ MORE : श्योपुर में घर की मिट्टी खोदते समय खौफनाक हादसा, 5 लोग दबे…