Bhai Dooj Special: भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए इस भाईदूज का त्योहार खुशियों भरा होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है। इस वृद्धि से राज्य की लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगली किस्त से योजना की मासिक सहायता राशि पूरे 1500 रुपये हो जाएगी।
महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण
अगले महीने से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर प्रतिमाह अतिरिक्त 318 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। भाईदूज के पावन अवसर पर यह 250 रुपये का शगुन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है। अगले महीने से सभी खातों में पूरे 1500 रुपये की राशि जमा होगी।”(Ladli Bahna Yojana)
29वीं किस्त के तहत बैंक खातों में ट्रांसफर
योजना की 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में जारी की गई। इस दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।(Ladli Bahna Yojana)
योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को हुई थी। 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 10-12 तारीख के आसपास राशि मिलती है। रक्षाबंधन पर भी सरकार ने 250 रुपये का शगुन दिया था।
READ MORE: इंदौर के सराफा बाजार में महिला ने किया बवाल, ज्वेलर से मारपीट और झूमाझटकी..