Major decision by MP Cabinet: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार, 14 अक्टूबर को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार के निर्णयों की जानकारी दी।
प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी किराए की सहायता
सरकार ने सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना के तहत बड़ा फैसला लिया है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र छात्रों को आवास किराए के रूप में प्रतिमाह ₹1000 की सहायता दी जाएगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बूस्ट
राज्य सरकार ने रैंप योजना (RAMP Scheme) के अंतर्गत ₹105 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस राशि का उपयोग एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देने और छोटे उद्योगों के विस्तार में किया जाएगा।
किसानों के लिए फैसले: (Major decision by MP Cabinet)
* रेशम समृद्धि योजना के तहत प्रति एकड़ लागत मूल्य बढ़ाया गया है, वहीं किसानों की अंश राशि घटाई गई है ताकि अधिक किसान योजना से जुड़ सकें।
* प्रदेश में कोदो और कुटकी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कोदो का मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल और कुटकी का मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल तय किया है।
* सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भी राहत भरी खबर आई है। कैबिनेट ने भावान्तर योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बाजार मूल्य गिरने पर किसानों को नुकसान की भरपाई की जा सकेगी।
राज्य सरकार का उद्देश्य:
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षा, रोजगार और कृषि को समान रूप से प्राथमिकता दी जाएगी।
READ MORE: डीन और अधीक्षक लापरवाही के दोषी, जांच रिपोर्ट अदालत में पेश