Chambalkichugli.com

MP Cough Syrup Deaths: डॉक्टर को हर कफ सिरप पर मिलता था 10% कमीशन, मिलावटी दवा से 15 बच्चों की मौत

MP Cough Syrup Deaths

MP Cough Syrup Deaths : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार सरकारी डॉक्टर प्रवीण सोनी को हर बार कफ सिरप रिकमेंड करने पर 10% कमीशन मिलता था। पुलिस ने अदालत में बताया कि यह सिरप तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर द्वारा बनाया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने सरकार के दिसंबर 2023 के उस आदेश को नजरअंदाज किया, जिसमें चार साल से कम उम्र के बच्चों को ऐसी दवाएं न देने की हिदायत दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी सिरप के सेवन से अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के परिवार के सदस्य भी जांच के घेरे में हैं, क्योंकि उनके क्लिनिक के पास ही उनके रिश्तेदार का मेडिकल स्टोर है, जहां से यह सिरप बेचा जा रहा था।

डॉ. सोनी, कंपनी के निदेशकों और जबलपुर के एक थोक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए उत्पादन पर रोक लगा दी है और प्रवर्तन निदेशालय ने उसके ठिकानों पर छापे मारे हैं।

READ MORE : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *