Gold Price Today: आज 14 अक्टूबर, पुष्य नक्षत्र के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,997 रुपए बढ़कर 1,26,152 रुपए हो गया है। सोमवार को सोने का दाम 1,24,155 रुपए था।
चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल हुआ है। चांदी का दाम 2,775 रुपए बढ़कर 1,78,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 1,75,325 रुपए प्रति किलो थी। (Gold Price Today)
विशेषज्ञों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में मांग बढ़ने, इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक स्तर पर सप्लाई कम होने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बढ़त के चलते निवेशकों और आभूषण उद्योग के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय माना जा रहा है।
READ MORE: डॉक्टर को हर कफ सिरप पर मिलता था 10% कमीशन, मिलावटी दवा से 15 बच्चों की मौत