Chambalkichugli.com

ICC Women’s Cricket World Cup: महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women's Cricket World Cup

ICC Women’s Cricket World Cup: उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार तड़के उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आगामी ICC वर्ल्ड कप में जीत की कामना की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती व पूजन किया।

टीम की सभी खिलाड़ी ( ICC Women’s Cricket World Cup)

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, राधा यादव, अमनजोत कौर, क्रांति गौर, रितिका रावल और श्री चरणी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं।

मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए। टीम ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।

भस्म आरती के दौरान पूरा माहौल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। टीम अब वर्ल्ड कप अभियान से पहले अपने आखिरी चरण के अभ्यास में जुटेगी, जहां उसका लक्ष्य देश के लिए खिताब जीतना है।( ICC Women’s Cricket World Cup)

READ MORE : जैसलमेर में कैसे जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देने वाली हादसे की कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *