Chambalkichugli.com

Pankaj Dheer Passed Away: नहीं रहे महाभारत के कर्ण, मूंछ की खातिर ठुकरा दिया था अर्जुन का किरदार…

Pankaj Dheer Passed Away

Pankaj Dheer Passed Away: टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी शो महाभारत में कर्ण की अमर भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन (Pankaj Dheer Passed Away) हो गया है। 68 वर्षीय पंकज धीर ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कर्ण के किरदार से जीता दिल (Pankaj Dheer Passed Away)

1988 में टेलीविजन पर प्रसारित हुए महाभारत ने पंकज धीर को वह पहचान दिलाई जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। शो में उन्होंने कर्ण का किरदार निभाया था, जो उनकी सबसे यादगार भूमिका साबित हुई। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में उन्हें अर्जुन की भूमिका ऑफर हुई थी, लेकिन मूंछें हटाने की शर्त पर उन्होंने वह किरदार ठुकरा दिया। बाद में उन्हें कर्ण का रोल मिला, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।

40 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में किया काम

पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 की फिल्म सुख से की थी। इसके बाद उन्होंने सौगंध, सनम बेवफा, सड़क और बादशाह जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। टेलीविजन पर उन्होंने चंद्रकांता, कानून, हरिश्चंद्र, युग और ससुराल सिमर का जैसे धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

फिल्म जगत में शोक की लहर (Pankaj Dheer Passed Away)

पंकज धीर के निधन से मनोरंजन जगत में गहरा दुख है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं। उनके बेटे निकितिन धीर भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

READ MORE: भिंड में आतिशबाजी बाजार पर प्रशासन सख्त, दुकानों के बीच आठ फीट की दूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *