Chambalkichugli.com

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 10 उपाध्यक्ष और 21 सचिव नियुक्त


मध्यप्रदेश । सागर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने नई टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में कुल 51 सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन ने दावा किया है कि टीम गठन में सभी वर्गों, समाजों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का विशेष ध्यान रखा गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी समेत कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। मुख्य कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को शामिल किया गया है, जबकि स्थायी आमंत्रित सदस्यों में भी 3 महिलाओं को जगह दी गई है। कांग्रेस संगठन का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

नई कार्यकारिणी में अखिलेश मोनी केसरवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष सराफ, प्रमिला सिंह राजपूत, निरंजन सिंह घोषी, आरआर पाराशर, अभिषेक गौर, सौरभ हजारी, जतिन चौकसे, चंद्रभान सिंह दीवान, निर्भय सिंह ठाकुर और भाव सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए 15 महासचिव भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें आंचल आठया, नंदकिशोर भारती, प्रशांत समैया, प्रभु मिश्रा, अवधेश तोमर, संजय चौधरी टड़ा, बिहारी कुशवाहा, मोंटी यादव, अशरफ खान, हरि नारायण कुशवाहा, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह राजपूत सिंगपुर, देवेंद्र नायक, प्रकाश बजाज और देवव्रत तिवारी शामिल हैं।

संगठन में सचिव पद पर भी 21 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें बृजेंद्र मिश्रा, प्रियंका पांडे, मीनाक्षी साहू, धर्मेंद्र ठाकुर, बलवंत सिंह राजपूत, अनुप मिश्रा, दुष्यंत बुंदेला, डॉ. निलेश रीछारिया, इंदरीश खान, चंदन सुहाने, संजना कुर्मी, मनोज राय, रामनिवास लोधी, पुरुषोत्तम शिल्पी, महेंद्र पटेल, ओमप्रकाश राजपूत, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रवीण लोधी, मोहिनी कश्यप, शिव कुमार और खुशीलाल अहिरवार को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पकड़ मजबूत करने के लिए भी अलग से जिम्मेदारियां तय की हैं। प्रवक्ता के रूप में सूर्या शुक्ला और डॉ. हेमकुमारी कुर्मी को नियुक्त किया गया है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर पंकज यादव और जितेंद्र राजपूत काम करेंगे।

इसके अलावा स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की लंबी सूची भी जारी की गई है, जिसमें वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नई टीम आगामी राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *