Chambalkichugli.com

T20 World Cup 2026: 20 टीमों की पूरी लिस्ट तैयार, आखिरी क्वालीफायर में इस टीम ने बनाई जगह…

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम क्वालीफायर की जगह UAE ने अपने नाम कर ली है। गुरुवार को ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के मुकाबले में UAE ने जापान को 8 विकेट से हराया और टूर्नामेंट की 20वीं टीम बन गई।

ओमान के अल अमीरात स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी जापान की टीम 9 विकेट गंवाकर केवल 116 रन ही बना सकी। जापान की शुरुआत बेहद कमजोर रही और टीम ने 58 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग 4, अभिषेक आनंद 10, बेंजामिन इतो-डाविस 4, चार्ल्स हिंजे 2, डेकलान सुजुकी-मैकॉम्ब 6, इब्राहिम ताकाहाशी 2 और शोमा स्लैटर 2 रन बनाकर आउट हुए।

जापान की पारी को ईसाम रहमान ने संभाला और 23 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर वतारु मियाऊची ने आखिरी बैटर अब्दुल समद के साथ पार्टनरशिप कर टीम को 116 रन तक पहुंचाया। मियाऊची 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

जवाब में UAE ने टारगेट आसानी से हासिल किया। टीम ने 12.1 ओवर में केवल 2 विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए और वर्ल्ड कप में अंतिम स्थान पक्का किया। इस जीत के साथ UAE ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

READ MORE: महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *