Gwalior News : ग्वालियर के डबरा इलाके में सेक्स रैकेट को लेकर मंगलवार देर रात बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट (Gwalior Sex Racket) का विरोध किया तो दो लोगों से जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान गुस्साए मोहल्लेवासियों ने आरोपी के घर में पथराव किया। घर के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए डबरा अस्पताल भेजा (Gwalior Sex Racket)।
जानकारी के अनुसार, दीदार कॉलोनी में शारदा नामक महिला द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने से मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशान थे। रात में मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया। वहीं आरोपी के घर पर पथराव किया।
टी आई यशवंत गोयल ने कहा कि इस देह व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
READ MORE: MP Politics: केंद्र से पैसे न मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना