IND vs AUS: एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 73 रन और श्रेयस अय्यर ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने चार विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन और कूपर कोनोली ने नाबाद 61 रन बनाए। भारत के अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।
खराब रही भारत की शुरुआत (IND vs AUS)
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद कमजोर रही। कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर और विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों का विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया। इसके बाद रोहित और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े। रोहित शर्मा मिचेल स्टार्क की गेंद पर हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए, जबकि अय्यर का विकेट एडम जम्पा ने लिया।
READ MORE: Virat Kohli कभी भी ले सकते हैं संन्यास, यह वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान