Chambalkichugli.com

Ladli Behna Yojana Bhaidooj Shagun : भाई दूज पर नहीं मिला 250 रुपये शगुन, अब कब आएंगे पैसे? जानिए पूरी खबर

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana Bhaidooj Shagun : भोपाल। मध्य प्रदेश की चर्चित लाड़ली बहना योजना में इस बार भाई दूज पर बहनों को बड़ा झटका लगा। जिस 250 रुपये के शगुन का बेसब्री से इंतजार था, वह इस बार नहीं मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सीएम निवास पर हुए विशेष कार्यक्रम में घोषणा की कि यह राशि अब नवंबर से दी जाएगी। साथ ही योजना के तहत मासिक सहायता 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है।

आयोग की आयुक्त निधि निवेदिता ने पुष्टि की कि 250 रुपये की राशि आज किसी के खाते में ट्रांसफर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी और बजटीय कारणों से यह भुगतान अगले महीने के साथ जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में बहनों की उम्मीदें टूटी

भाई दूज के मौके पर सीएम निवास में विशेष आयोजन किया गया था। प्रदेशभर से आई बहनें 250 रुपये के शगुन की प्रतीक्षा कर रही थीं। मंच से सीएम ने कहा कि नवंबर से सभी के खातों में 1500 रुपये एक साथ जमा होंगे। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग से मंजूरी न मिलने के कारण राशि आज नहीं दी जा सकी।

पहले 15 अक्टूबर को 1500 रुपये ट्रांसफर करने की योजना थी, लेकिन बजट प्रबंधन की वजह से इसे भी आगे बढ़ा दिया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले महीने से सभी को नियमित रूप से बढ़ी हुई राशि मिलेगी।

योजना का खर्च और लाभ

अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत 44,917.92 करोड़ रुपये बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। नवंबर से जब 1500 रुपये दिए जाएंगे, तो सरकार पर हर महीने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर में काम करेंगी, उन्हें 1500 रुपये के साथ 5000 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता 10 साल तक दी जाएगी। साथ ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 2% छूट और अपना कारखाना खोलने पर 30% सब्सिडी का वादा किया गया।

READ MORE: चलती बस में लगी आग, 12 की जिंदा जलकर मौत….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *