Chambalkichugli.com

Breaking News: जुए के फड़ में दबिश के दौरान युवक की मौत, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच…

Breaking News

Breaking News: रायसेन (भोपाल)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भोजपुर में जुए के फड़ में दबिश के दौरान युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी पंकज कुमार पांडेय ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

आखिर क्या हुआ था

सुल्तानपुर क्षेत्र में दीपावली से एक दिन पहले पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारा। इस दौरान युवक नारायण सिंह चौहान पुलिस से बचने के लिए बारना डेम में कूद गया। अगले दिन उनका शव डेम से बरामद हुआ।

परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन

युवक की मौत के बाद परिजनों ने हिंगलाज चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया ।पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जांच के बाद एसपी पंकज कुमार पांडेय ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया।

इसमें एसआई श्रद्धा उइके, सहायक उप निरीक्षक ब्रजमोहन साहू, सहायक उप निरीक्षक महेश ठाकुर, हेड कांस्टेबल राहुल चौरसे और हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल हैं।

मामले की जांच अब आगे भी जारी रहेगी और पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Breaking News)

READ MORE:  किन जिलों में अगले 48 घंटों तक रहेंगे बादल और हल्की बारिश के आसार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *