MP Carbide Gun Case: मध्यप्रदेश में दिवाली के दौरान कार्बाइड गन के अवैध इस्तेमाल से कई लोग घायल हो गए। प्रतिबंध के बावजूद यह खतरनाक देसी गन बाजारों में बिकती रही, जिससे हादसे हुए। भोपाल पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद ताहा (27), निवासी एहसान नगर, को गिरफ्तार कर लिया है।
10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद
पुलिस ने ताहा के पास से 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद की हैं। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 4, 5, 9(ख) और 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्बाइड गन से सात बच्चों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
शुक्ला ने कहा कि कार्बाइड गन और देसी पटाखे बेहद खतरनाक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही लोगों से अपील कर चुके हैं कि इनका इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में इनकी बिक्री होना गंभीर मामला है। जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE: ग्वालियर में खौफनाक हादसा, कार्बाइड गन से अब तक 36 की आंखें झुलसीं