Chambalkichugli.com

Sheopur News: एंबुलेंस बनी तमाशा…श्योपुर में पैर फ्रैक्चर मरीज को ठेले से अस्पताल पहुंचाना पड़ा

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर। करहाल के पालीवाल चौक स्थित कुशवाहा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक युवक शंभु कुशवाहा का पैर घर पर सीढ़ी से गिरने के कारण गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। परिजन घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहते थे, लेकिन 108 एंबुलेंस सेवा ने कई कॉल करने के बाद भी मदद से इनकार कर दिया। मजबूरन परिजन लकड़ी के ठेले पर शंभु को लिटाकर अस्पताल ले गए।

एंबुलेंस सेवा की लापरवाही

परिवार ने बताया कि आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन कोई वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मदद नहीं मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की और तुरंत इलाज शुरू किया (Sheopur News)।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

इस घटना के बाद स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को लेकर नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि यदि तहसील मुख्यालय पर ही आपातकालीन एंबुलेंस सुविधा नहीं है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 प्रशासन से सुधार की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो (Sheopur News)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *