Chambalkichugli.com

Chhath Puja 2025 : शकरकंदी और चकोतरा के दाम से श्रद्धालुओं की जेब पर असर..

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025 : गाजियाबाद। छठ पर्व की तैयारियों के बीच बाजार में पूजा सामग्री और फलों-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। शहर के बाजारों में इस समय शकरकंदी 50 रुपये किलो बिक रही है, जबकि चकोतरे का एक पीस भी 50 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी श्रद्धालुओं को एक किलो शकरकंदी के दाम में सिर्फ एक चकोतरा ही मिल रहा है।

छठ पर्व पर करीब 50 प्रकार की सामग्रियों की जरूरत होती है। इनमें सूप, फल, सब्जी और गन्ने के दाम भी बढ़े हुए हैं। बाजार में स्टार फ्रूट (कमरख) का एक पीस 10 रुपये में बिक रहा है। बढ़ती कीमतों ने श्रद्धालुओं की जेब पर सीधा असर डाला है, हालांकि कई लोगों ने महंगाई के बावजूद पूजा सामग्री की खरीद पूरी कर ली है।

छठ घाटों पर जुटेंगे श्रद्धालु

शाम के समय श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचेंगे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। नगर निगम ने छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। घाटों की सफाई कर दी गई है।

पॉलीथिन पर सख्त रोक

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्देश दिया है कि किसी भी नदी या तालाब में पॉलीथिन नहीं फेंकी जाए। अगर किसी श्रद्धालु द्वारा गलती से पॉलीथिन नदी में गिरा दी जाती है, तो नगर निगम के कर्मचारी तुरंत उसे निकाल देंगे। छठ घाटों पर ग्रीन मेट बिछा दी गई है ताकि पूजा सामग्री नदी में न बहे।

सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी सफाईकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छठ के दिन घाटों पर कर्मचारियों की तैनाती रहेगी ताकि पूजा शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न हो सके।

READ MORE: कुर्नूल बस हादसे में बड़ा खुलासा, इस वजह से लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News