Chambalkichugli.com

अभिनेता से काम न मिलने की नाराजगी में धमकी तक पहुंचा युवक, वर्षों बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में गिरफ्तार

नई दिल्ली ।  एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक शारुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान मूल रूप से प्रयागराज के शाहगंज का रहने वाला है। उसे बंधा रोड मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। छह मई को उसने क्षेत्र में रहने वाले विनय गुप्ता की पत्नी की झपट्टा मार कर चेन लूटी थी। बिना नंबर की बाइक से वारदात की थी। वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है।
शारुख के खिलाफ धूमनगंज, शाहगंज, करेली समेत अन्य थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, बमबाजी समेत करीब 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक्टिंग करना चाह रहा था पर फिल्म एंडस्ट्री में कोई गाडफादर नहीं था। उसने कई बार काम मांगने के लिए सलमान खान से प्रयास किया था। फिल्म में काम न मिलने पर नवंबर 2018 में शारुख ने अभिनेता सलमान के पिता सलीम खान और उनके पीए को फोन कर धमकी दी थी। खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा और फिर डीजीपी बताया था।


फिल्मी दुनिया में ‘गॉडफादर’ की तलाश में थी हिस्ट्रीशीटर

15 नवंबर 2018 को मुंबई के बांद्रा थाने में रिपोर्ट हुई थी। पुलिस ने 17 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया था। शारुख ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में बताया था कि फिल्मी दुनिया में ‘गॉडफादर’ की तलाश में था और सलमान खान से बात करके काम मांगना चाहता था। जमानत पर छूटने के बाद शेरा ने 8 जून 2019 को व्यापारी हमदान और 15 मार्च 2020 को फराज पर हमला किया था।

25 हजार का इनाम होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा था। अप्रैल 2020 में करेली के अकबरनगर लूटकांड में आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। जुलाई 2023 में आरोपी शारुख एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में वह कार में रिवॉल्वर लहराता हुआ नजर आ रहा था।


माफिया अतीक का करीबी बताकर जान लेने और देने की बात कही

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक शारुख का एक ऑडियो भी पुलिस को मिला था। उसमें वह खुद को छोटा शकील का आदमी बताते हुए धमकी दे रहा था। इसके अलावा उसने माफिया अतीक अहमद का खुद को करीबी बताया। अतीक के लिए अपनी ‘जान देने और लेने’ की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *