Chambalkichugli.com

Datia News: दतिया जनसुनवाई में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

Datia News

Datia News: दतिया में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 13, नगर पंचायत बडौनी के निवासी एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम स्वीकृत 2.50 लाख की राशि में से दो किश्तें जारी हो चुकी हैं, लेकिन तीसरी किश्त के लिए नगर पंचायत में पदस्थ बाबू नागिन शाक्य और पार्षद पति रामस्वरूप सेन द्वारा 10-10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

आवेदक के अनुसार दोनों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि रुपए नहीं दिए गए तो तीसरी किश्त जारी नहीं की जाएगी। शिकायत में यह भी बताया गया कि पहली किश्त के समय भी बाबू नागिन शाक्य ने 5 हजार रुपए कागजी कार्रवाई के नाम पर लिए थे, जिसके बाद ही राशि जारी हुई थी।

जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके और पीड़ित आवेदक को तीसरी किश्त का भुगतान जल्द हो सके।

जनसुनवाई में इस बार सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद, नामांतरण और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं से जुड़ी रहीं। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

READ MORE: दो दोस्तों का अवैध हथियार स्टार्टअप, किराए की जमीन पर खोला कारखाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *