Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: अशोकनगर में बुजुर्ग दंपती को खाट से बांधा, आंख में पेचकस घोंपकर सोना और कैश लूटे

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के शाढौरा थाना क्षेत्र के खैजन अटारी गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह के घर धावा बोला। छह से अधिक अपराधी कार में आए और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती पर हमला करते हुए पेचकस से चेहरे और आंख पर वार किए। महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। नाक से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपियों ने दंपती को पीटकर धमकाया। बता दें बदमाशों ने अलमारी व बक्सा तोड़कर करीब 25 तोला सोना और लगभग ढाई लाख रुपये कैश लूट ले गए।

दंपती को खाट से बांधा

महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी उस समय घर में अकेले थे, क्योंकि उनके बच्चे नहीं हैं। घर गांव से थोड़ा दूर होने के कारण बदमाशों को आसानी से मौका मिल गया। वारदात के बाद अपराधी दंपती को खाट पर बांधकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ितों ने खुद को छुड़ाया और परिजनों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

गैंग एक्टिविटी की आशंका (Ashoknagar News)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात किसी संगठित गैंग द्वारा की गई प्रतीत होती है। SHO ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *