Cheetah: कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर नई चीतों की खेप का स्वागत करने की तैयारी में है। दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक (Kuno National Park) के तहत 8 चीते भारत पहुंचेंगे। ये सभी चीते बोत्सवाना से लाए जाएंगे, जिन्हें फिलहाल वहां क्वारंटीन में रखा गया है। भारतीय वन्यजीव अधिकारी उनकी सेहत और पर्यावरण के अनुकूलता की निगरानी कर रहे हैं।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी
बोत्सवाना से आने वाले ये 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे। बाद में इन्हें अन्य स्थलों पर स्थानांतरित करने पर फैसला होगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि (Kuno National Park) योजना के तहत यह ट्रांसफर प्रक्रिया दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी की जाएगी।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
चीतों की खेप जल्द भारत आने की संभावना
इसी सप्ताह बोत्सवाना के अधिकारियों का एक दल कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) का दौरा करेगा। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से भी 10 और चीतों को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका का 5 सदस्यीय दल दो दिन कूनो नेशनल पार्क में रुककर चीतों की तीन साल की यात्रा की समीक्षा कर चुका है।
दल में एडवोकेट एंथनी मिचेल, डिप्टी मिनिस्टर नरेंद्र सिंह के कैबिनेट लायजन केम चेट्टी, जीवविज्ञानी सैम फेरेरा, वैज्ञानिक ब्रेंट कवरडेल और वरिष्ठ वैज्ञानिक जीनेट्टा सेलियर शामिल थे। दल ने कूनो (Kuno National Park) में किए गए प्रबंधन और चीतों की स्थिति पर संतोष जताया।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
12 चीते आ चुके हैं भारत
कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना का दल भी कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा। (Kuno National Park) प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 100 चीतों को लाने का समझौता हुआ था। अब तक 12 चीते भारत आ चुके हैं। हालांकि दूसरी खेप तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से विलंबित हुई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. विन्सेंट की मृत्यु के बाद बातचीत अटक गई थी, लेकिन अक्टूबर में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के बाद यह योजना फिर से पटरी पर लौट आई।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें