Kranti Gaur : विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भोपाल में शानदार स्वागत हुआ। इस ऐतिहासिक टीम में शामिल मध्य प्रदेश की बेटी और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का स्वागत पूरे सम्मान और गर्व के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया।
विश्व विजेता टीम का राजधानी में भव्य अभिनंदन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Kranti Gaur ) ने 2025 का विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को जैसे ही यह टीम भोपाल एयरपोर्ट पहुंची, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
Kranti Gaur : संघर्ष से सफलता तक का सफर
छतरपुर जिले के छोटे से गाँव घुवारा की रहने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) ने कहा कि शुरुआत में लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे, जब वे लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। आज वही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा, “मेरे हौसले ने मुझे कभी हारने नहीं दिया, यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।”
मुख्यमंत्री ने दिया 1 करोड़ का इनाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर विश्व विजेता टीम और विशेष रूप से क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का सम्मान किया। उन्हें 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही सीएम ने उनके पिता की पुलिस विभाग में नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति जैसी बेटियाँ पूरे प्रदेश का गौरव हैं।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
छतरपुर में बनेगा नया स्टेडियम
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि छतरपुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जबलपुर में क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का विशेष सम्मान किया जाएगा।
क्रांति (Kranti Gaur ) के पिता मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, जिन्हें वर्षों पहले निलंबित किया गया था। परिवार आर्थिक तंगी में था, लेकिन अब इस सम्मान और इनाम से क्रांति के परिवार की स्थिति सुधरेगी। उनके भाई मजदूरी और बस कंडक्टर का काम करके घर चलाते थे, पर अब क्रांति की सफलता ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें