Chambalkichugli.com

MP News: ₹75 लाख का गांजा जब्त, तस्करों पर शिकंजा कसने पुलिस ने शुरू किया अभियान

MP News

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। सिर्फ दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में पुलिस ने लगभग ₹75 लाख का गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी जब्त किया है।

सीधी में गांजा बरामद

सीधी पुलिस ने नशीली कफ सीरप, गांजा और अवैध शराब सहित करीब ₹2.20 लाख का माल जब्त किया। चौकी खड्डी पुलिस ने 20 शीशियां ऑनरेक्स कफ सीरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बाइक और मोबाइल सहित कुल ₹1.03 लाख का सामान बरामद हुआ (MP News)।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

सतना में खेत से उगाया जा रहा था गांजा

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में अवैध रूप से गांजा उगाने वाले आरोपी को पकड़ा। आरोपी से 18 पौधे (7.820 किग्रा) गांजे के बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब ₹78,200 बताई जा रही है।

खरगोन में ₹20 लाख का गांजा बरामद

खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई की। खेतों से 190 गांजे के पौधे (397 किग्रा) जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹20 लाख है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए हैं (MP News)।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

शिवपुरी में 25 किलो गांजा जब्त

शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने मेघराज परिहार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 25.6 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब ₹2.60 लाख बताई गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रीवा की चोरहटा थाना पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी। पहली कार्रवाई में 557 शीशियां कोडीन युक्त कफ सीरप जब्त की गईं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने इनोवा कार से 105.980 किग्रा गांजा (कीमत ₹21.20 लाख) जब्त किया। कुल ₹41.20 लाख का माल बरामद हुआ और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया (MP News)।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

मंदसौर में ट्रैक्टर के टायरों में छिपाया गया था नशा

मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 150 किग्रा डोडाचूरा जब्त किया। जब्त माल की कीमत ₹3 लाख बताई जा रही है। वहीं भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी एक तस्कर को पकड़कर 4.040 किग्रा गांजा (₹1 लाख) बरामद किया।

छतरपुर में नशीला सिरप और टैबलेट जब्त

छतरपुर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने ढाई लीटर नशीला सिरप और 70 टैबलेट जब्त किए हैं। दो आरोपियों को NDPS और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है (MP News)।

नशा-मुक्त मध्यप्रदेश के लिए सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि मध्यप्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जा सके।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *