Shivpuri News: शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में रविवार दोपहर एक रेप पीड़िता ने न्याय की मांग के लिए थाने के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही ।
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी। इसके बाद महिला नीचे उतरी और पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह जाटव के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी (Shivpuri rape case)।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
राजस्थान ले गया था आरोपी (Shivpuri rape case)
25 अक्टूबर को 30 वर्षीय महिला अपने गांव से खाद लेने खनियाधाना आई थी। इसी दौरान खड़ीचरा गांव निवासी मोहर सिंह जाटव ने उसे लोडिंग वाहन में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया (Shivpuri rape case)।
महिला के मुताबिक, आरोपी ने कट्टे का भय दिखाकर उसे राजस्थान के रिंगस और खाटू श्याम ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बदरवास और अपने गांव भी लेकर गया, जहां उसने फिर गलत काम किया। आरोपी ने पीड़िता को 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला (Shivpuri rape case)
महिला ने बताया कि उसने 5 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने एसपी ऑफिस में भी आवेदन दिया, पर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई (Shivpuri rape case)।
थाने की लापरवाही से परेशान होकर उसने रविवार दोपहर टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग की। बाद में महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार के आने के बाद महिला को नीचे उतारा गया और आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज की गई (Shivpuri rape case)।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें