Chambalkichugli.com

Ashoknagar Parali News: पराली जलाने वाले 3 किसानों पर ₹35 हजार का जुर्माना

Ashoknagar Parali News

Ashoknagar Parali News: अशोकनगर । पराली जलाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अशोकनगर जिले में तीन किसानों पर कुल ₹35,000 का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के स्पष्ट आदेश के बावजूद इन किसानों ने खेतों में नरवाई जलाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

किसानों पर लगा जुर्माना

प्रशासन ने बताया कि ग्राम बेरखेड़ी तूमैन निवासी किसान प्रिंसपाल पुत्र हरनाम सिंह सिख पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, अशोकनगर के किसान शंभूदयाल पुत्र हंसराज अग्रवाल और त्रिलोकचंद्र पुत्र हंसराज अग्रवाल दोनों पर ₹15,000-₹15,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है (Ashoknagar Parali News)।

तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह जुर्माना राशि संबंधित किसानों से वसूल कर शासकीय कोष में जमा करें और चालान की एक प्रति प्रकरण में संलग्न करें।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

कलेक्टर ने पहले ही जारी किया था आदेश

दरअसल, अशोकनगर कलेक्टर ने 15 अक्टूबर को फसल कटाई के बाद पराली (Ashoknagar Parali News)और नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उद्देश्य था कि पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और पशुओं को नुकसान से बचाया जा सके।

पराली जलाने (Ashoknagar Parali News) से न सिर्फ मिट्टी की गुणवत्ता घटती है बल्कि हवा में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ जाता है। इसी कारण प्रशासन ने इसे गंभीर पर्यावरणीय अपराध के रूप में देखा है।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में, तहसीलदार अशोकनगर ने ग्राम बेरखेड़ी तूमैन और आसपास के क्षेत्रों में मक्का की फसल की नरवाई जलाने की घटनाओं की जांच की। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत की गई।

इस रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDO) शुभ्रता त्रिपाठी ने नियमानुसार तीनों किसानों पर अर्थदंड लगाया।

भविष्य में भी होगी कड़ी निगरानी

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे यदि किसी किसान द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आता है तो उस पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी (Ashoknagar Parali News)।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *