MP News: भिंड। भिंड शहर में सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर एडिट कर अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक शब्दों के साथ पोस्ट किया गया।
बता दें पोस्ट में “हनी ट्रैप” और “ब्लैकमेल” जैसे शब्द लिखे गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुई अश्लील पोस्ट
कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की तस्वीर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एडिट कर इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया। इसमें महिला की फोटो के साथ गालियां और अश्लील शब्द लिखे गए थे। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद महिला को समाज में बदनामी का सामना करना पड़ा।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
दो दिन पहले पीड़िता कोतवाली थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि किसी ने उसकी निजी फोटो लेकर गलत तरीके से सोशल मीडिया पर डाल दी है। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि महिला ने एक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल्स और आईपी एड्रेस ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
जल्द होगा खुलासा
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति के साझा न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें