Chambalkichugli.com

कौन है Dr. Adil Ahmed Rather, जिसके पास था 350 किलो विस्फोटक और AK-47

Dr. Adil Ahmed Rather

Dr. Adil Ahmed Rather: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 350 किलो विस्फोटक, दो AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। यह कार्रवाई कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठर ( Dr. Adil Ahmed Rather) की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर की गई।

कश्मीरी डॉक्टर से मिले कई अहम सुराग

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आदिल राठर ने अपने किराए के कमरे में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे थे। अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर राठर पहले भी जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध गतिविधियों के मामले में पुलिस के रडार पर था।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

गजवत-उल-हिंद संगठन से जुड़ा है आरोपी

यह बरामदगी अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे। इनमें से दो (अनंतनाग निवासी आदिल राठर और पुलवामा निवासी मुजम्मिल शकील ) को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे डॉक्टर की तलाश जारी है।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से भी मिले हथियार

दो दिन पहले अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में आदिल राठर ( Dr. Adil Ahmed Rather) के निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह हाल के वर्षों में घाटी से मिली सबसे बड़ी विस्फोटक बरामदगी है।

NIA को सौंपी जा सकती है जांच

जांच एजेंसियां अब इस केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले करने पर विचार कर रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही है( Dr. Adil Ahmed Rather)।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *