Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल परिसर के बीच स्थित पार्क का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सोमवार सुबह सामने आए इस वीडियो में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है ।
पेड़ के पीछे बैठकर की गई हरकतें
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पहले एक पेड़ के पीछे लगी बेंच पर बैठे थे, इसके बाद उन्होंने आपत्तिजनक हरकतें कीं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति ने ऊपर से रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
7 नवंबर का बताया जा रहा वीडियो
सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत ने बताया कि वायरल वीडियो 7 नवंबर का है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक-युवती आते-जाते रिकॉर्ड हुए हैं। इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिन और रात दोनों समय की घटनाएं शामिल हैं।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा और निगरानी सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है।
पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक मरीज और उसके अटेंडर का शराब पीते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो के सामने आने से अस्पताल प्रबंधन पर सवाल और भी गंभीर हो गए हैं।