Deputy Collector Alka Singh: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल चार इमली इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। Deputy Collector Alka Singh के सरकारी बंगले में चोरों ने सेंध लगाई और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और महंगी घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जिसने शहर की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
केरल से लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा
जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह अपने पति के इलाज के लिए केरल गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। उनकी गैरहाजिरी में चोरों ने बंगले का ताला तोड़कर घुसपैठ की। जब वे भोपाल लौटीं, तो उन्हें घर में बिखराव और जेवरात व नकदी गायब मिली।
उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।
Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख
CCTV फुटेज से उम्मीद
थाना प्रभारी के अनुसार, चोरों ने सावधानी से डिजिटल सबूत मिटा दिए, जिससे जांच मुश्किल हुई। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है।
चार इमली में लगातार बढ़ रही हैं चोरियां
चार इमली क्षेत्र कभी ‘चोर इमली’ के नाम से कुख्यात था। अब यह भोपाल का सबसे VIP और सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां IAS, IPS, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।
फिर भी, यह कोई पहली वारदात नहीं है। अगस्त 2024 में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले से नकदी और जेवर चोरी हुए थे। इससे पहले अरेरा कॉलोनी और चार इमली में भी चोरी की घटनाएं हुईं।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
सुरक्षा पर उठे सवाल
VIP जोन होने के बावजूद इस इलाके में CCTV और गार्ड की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। अलका सिंह के बंगले पर भी कोई निजी सुरक्षा नहीं थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस स्तर के अफसर के घर पर चोरी हो सकती है, तो साधारण नागरिक कितने सुरक्षित हैं, यह बड़ा सवाल है।
पुलिस ने दावा किया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लेकिन यह घटना राज्य सरकार के ‘सुरक्षित मध्यप्रदेश’ अभियान पर भी सवालिया निशान लगा रही है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान