Chambalkichugli.com

Gwalior News: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि 36 साल की शादीशुदा महिला ने खुद को 22 साल की बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला चार बच्चों की मां थी, लेकिन युवक को कुंवारी बताकर दो साल तक उसके साथ रिलेशन में रही। सच सामने आने के बाद युवक को ब्लैकमेल किया जाने लगा। परेशान होकर उसने महिला के घर में ही फांसी लगा ली।

महिला ने बेहोश होने की झूठी कहानी सुनाई

7 अक्टूबर को 36 वर्षीय नगीना खान ने युवक जावेद को जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उसने डॉक्टरों से कहा कि जावेद सुबह चार बजे उसके घर आया था और दरवाजे पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि जावेद की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि नगीना ने जावेद को फंदे से उतारकर साफी छुपाई और सबूत मिटाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों ने बयान में बताया कि महिला उसे लगातार धमकाती थी और साथ रहने का दबाव बना रही थी।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

एक साल पहले नगीना जावेद के घर किराए पर रहने आई थी। उसने जावेद को बताया कि वह 22 साल की कुंवारी है। साथ में रहने वाली बच्ची उसकी बहन की बेटी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर रिश्ता बढ़कर शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। बाद में जब जावेद को महिला की सच्चाई पता चली, तो विवाद शुरू हो गया।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

चार बच्चों की मां निकली नगीना

पुलिस जांच में सामने आया कि नगीना की शादी 2006 में आरिफ खान से हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा बेटा 18 साल का है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मृतक के परिजनों की शिकायत और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *