Chambalkichugli.com

Mumbai Indians ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले शानदार ट्रेड डील

Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 से पहले ट्रेड मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। इससे पहले MI शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ चुकी है। रदरफोर्ड को पिछले सीजन गुजरात ने 2.6 करोड़ में खरीदा था और मुंबई ने उन्हें इसी राशि में अपनी टीम में शामिल किया है।

रदरफोर्ड ने IPL 2025 में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 157 से अधिक रहा, जिसके कारण वह पावर-हिटर के रूप में टीम के लिए उपयोगी साबित हुए। रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।

Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 से पहले दूसरा बड़ा ट्रेड

मुंबई इंडियंस के लिए यह IPL 2026 से पहले दूसरा बड़ा ट्रेड है। रदरफोर्ड से कुछ ही घंटे पहले MI फ्रैंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर के LSG से ट्रेड होने की पुष्टि की, जो अगले सीजन MI की जर्सी में नजर आएंगे।

रदरफोर्ड ने अब तक अपने IPL करियर में 23 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 397 रन बनाए हैं। उनका कुल स्ट्राइक रेट 137.37 का है। वह 2020 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और तब उन्होंने 7 मैचों में 73 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रदरफोर्ड का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 588 रन बनाए हैं जबकि 19 वनडे मैचों में उनके नाम 656 रन दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह 1 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं

Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *