Chambalkichugli.com

SIR Voter List Revision Update: एसआईआर वर्किंग में MP को मिला छठा स्थान

SIR Voter List Revision Update

SIR Voter List Revision Update: मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग की सख्ती का असर दिखने लगा है। राज्य में अब तक 9.72 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज हो चुके हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया में MP छठे स्थान पर है। गोवा सबसे आगे है, जहां 35% से ज्यादा डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।

MP में 99.63% गणना पत्रक वितरण पूरा

चुनाव आयोग द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख मतदाताओं में से 5 करोड़ 71 लाख 94 हजार लोगों को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं। अब तक 55 लाख 81 हजार से अधिक पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया गया है।

Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात

12 राज्यों की रिपोर्ट में MP छठे नंबर पर

• गोवा: 100% वितरण, 35.74% डिजिटाइजेशन
• राजस्थान: 98.85% वितरण, 27.84% डिजिटाइजेशन
• लक्षद्वीप: 100% वितरण, 19.64% डिजिटाइजेशन
• पुडुचेरी: 94.35% वितरण, 18.79% डिजिटाइजेशन
• MP: 99.63% वितरण, 9.72% डिजिटाइजेशन (छठा स्थान)

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

12 राज्यों में कुल 50 करोड़ वोटर्स

कुल 50 करोड़ 97 लाख मतदाताओं में से 98.32% को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख से ज्यादा पत्रकों का डिजिटाइजेशन हुआ है, जो 8.68% है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा 134 टिमरनी के ग्राम खरतलाय में BLO हंस कुमार दिलारे ने 100% कार्य पूरा किया।
जिले में यह पहली पूर्ण उपलब्धि है।

Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News