Tractor Trolley Accident: ग्वालियर में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक, पुलिस अभी भी घटना के समय के बारे में निश्चित नहीं है, लेकिन कार की अगली सीट पर बैठे कार मालिक प्रिंस उर्फ क्षितिज राजावत की एप्पल वॉच ने सही समय बता दिया है। प्रिंस ने स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। रविवार सुबह 6:02 बजे, जब कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, घड़ी ने काम करना बंद कर दिया।
Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात
एप्पल वॉच ने दिखाया सही समय
ऐसे में पुलिस अब इसी समय को घटना का सही समय मान रही है। इस बीच, पुलिस को घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर हाईवे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इसमें कार पलक झपकते ही कैमरे के सामने से गुजरती दिख रही है।
कार की स्पीड भी गौर करने लायक है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और एप्पल वॉच की टाइमिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की स्पीड 151 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी।
उधर, पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने दो-तीन बार नाम बदलकर पुलिस को ड्राइवर का नाम बताया था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
हादसे में पांच दोस्तों की मौत
जाँच के दौरान, जब पाकिस प्रिंस का शव बरामद किया जा रहा था, तो कार दुर्घटना के अगले दिन रविवार सुबह 6:02 बजे, उनके द्वारा पहनी गई एप्पल स्मार्टवॉच ने काम करना बंद कर दिया।
पुलिस को जौरासी मंदिर से कार के निकलते हुए फुटेज भी मिले। यह फुटेज सुबह 5:55 बजे लिया गया था। पुलिस का अनुमान है कि कार मंदिर के पास से घटनास्थल पर 7 मिनट के भीतर पहुँच गई थी। अनुमान लगाया जा सकता है कि कार 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
CCTV में कैद हुई स्पीड
पुलिस को घटनास्थल से सिर्फ़ 300 मीटर दूर एक नई जगह का सीसीटीवी फुटेज मिला है। सीसीटीवी कैमरे के ठीक सामने, फॉर्च्यूनर कार पलक झपकते ही हाईवे पार कर गई। इससे पुलिस को कार की तेज़ रफ़्तार का अंदाज़ा भी हो गया है।
Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana