Chambalkichugli.com

Gwalior News: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में 12वीं की एक छात्रा दो दिन तक लापता रही। सोमवार शाम कोचिंग के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों और पुलिस की लगातार तलाश के बाद छात्रा मंगलवार रात मथुरा के वृंदावन स्थित एक होटल में मिली। पुलिस टीम उसे सकुशल ग्वालियर लेकर आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

रोक-टोक से परेशान होकर छोड़ा घर

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह अपने माता-पिता की रोक-टोक से नाराज थी और बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि छात्रा की काउंसलिंग की गई है और समझाया गया कि माता-पिता की सावधानी उसके हित के लिए होती है।

READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

17 नवंबर की शाम करीब 4 बजे छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, फिर रात में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन के आधार पर पता चला कि छात्रा मथुरा के वृंदावन में एक होटल में ठहरी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

समय रहते छात्रा तक पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि किशोरियों से जुड़े मामलों में तुरंत रिपोर्ट करना जरूरी है, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके। (Gwalior News)

READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *