Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: अशोकनगर मंडी में ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर। नवीन कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंडी परिसर में ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में घुमाकर अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर जब्त कर लिया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत

टोचन लगाकर कर रहा था खतरनाक स्टंट

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक अभिषेक पुत्र चंद्रभान कटारिया, निवासी बांसखेड़ी (थाना पिरपई), गुरुवार रात मंडी में ट्रैक्टर को टोचन लगाकर लगातार स्टंट कर रहा था। इससे मंडी में खड़े मजदूरों और किसानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को वहीं पकड़ लिया। (Ashoknagar News)

Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

दूसरे आरोपी की तलाश

देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मौके से एक स्वराज ट्रैक्टर जब्त किया गया है और अभिषेक पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना में शामिल दूसरा ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मंडी में स्टंट पर सख्त होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह के स्टंट बेहद खतरनाक होते हैं और किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Ashoknagar News)

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *