Gwalior News: ग्वालियर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते-चलते एक यात्री बस अचानक आग की चपेट में आ गई। गुड़गांव से पन्ना जा रही इस बस के टायर से चिंगारी निकलती देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन हाईवे किनारे रोक दिया और 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई।
टायर से निकली चिंगारी
सोमवार शाम गुरुग्राम से चली वीडियो कोच बस (UP93 CT-6747) में 45 यात्री सवार थे। रात करीब 12 बजे पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजरते समय ड्राइवर ने टायर से चिंगारी उठती देखी। खतरे को भांपते हुए उसने बस रोककर तुरंत यात्रियों को नीचे उतरने का निर्देश दिया। (Gwalior News)
READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
मिनटों में धधक उठी बस
जैसे ही सभी यात्री नीचे उतरे, कुछ ही क्षणों में आग तेजी से बढ़ने लगी और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। लगभग 20 मिनट के भीतर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए।
READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
नींद की तैयारी में थे यात्री
हादसे के समय अधिकतर यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। यदि बस कुछ ही मिनट आगे बढ़ जाती और यात्री सो चुके होते, तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। (Gwalior News)
READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल