Morena News: मुरैना जिले में जनसुनवाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सप्ताह में एक दिन अलग-अलग तहसीलों में जाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस क्रम में पहली तहसील स्तरीय जनसुनवाई आज (मंगलवार) अंबाह तहसील में आयोजित हो रही है।
यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। पिछली सुनवाई में एक हजार से अधिक आवेदन आए और सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली। लंबी दूरी तय कर आने वाले आवेदकों को भारी असुविधा हो रही थी।
READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
कलेक्टर ने माना कि जिले का भौगोलिक क्षेत्र बड़ा है और कई लोगों का पूरा दिन सिर्फ जनसुनवाई में ही निकल जाता है। इसलिए अब वे खुद तहसीलों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जिससे समय और यात्रा दोनों में राहत मिलेगी।
जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई जारी रहेगी। यहां जिला पंचायत के CEO, अपर कलेक्टर और सभी विभागों के अधिकारी निर्धारित समय पर मौजूद रहकर आवेदकों की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ का कहना है कि तहसील स्तरीय जनसुनवाई से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें बार-बार मुख्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी। नई व्यवस्था से शिकायतों के जल्द निराकरण की उम्मीद भी बढ़ गई है। (Morena News)
READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक