Chambalkichugli.com

Bhind News: भिंड में छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, युवक गंभीर

Shivpuri News

Bhind News: भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर बुधवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जो लगभग चार घंटे तक जारी रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं ।

सुबह दौड़ के दौरान हादसा

दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे दावत होटल के पास हुई। डीडी नगर निवासी श्वेता यादव रोजाना की तरह अपनी छोटी बहन बल्ली यादव के साथ हाईवे पर दौड़ लगाने पहुंची थीं। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दौड़ रहा गांव का युवक बड़े यादव (28) भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

श्वेता की मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया। करीब चार घंटे तक चला यह जाम हाईवे को पूरी तरह ठप कर गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी और जाम खुलवाया।

पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल सिस्टम, बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि निगरानी की कमी और तेज रफ्तार के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। (Bhind News)

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *