Chambalkichugli.com

Morena News: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सरपंच के बेटे की हरकत पर कार्रवाई

Morena News

Morena News: मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सरपंच के बेटे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कुर्सी पर बैठकर लगातार गोलियां दागीं। घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू

वीडियो सामने आते ही रिठौरा थाना पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव एसपी समीर सौरभ को भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

सरपंच का बेटा है आरोपी

आरोपी युवक अरविंद गुर्जर बड़बारी पंचायत के सरपंच राजवीर गुर्जर का बेटा है। शुक्रवार शाम आयोजित शादी समारोह में अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक फायर किए। वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर बंदूक सामने तानकर लगातार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है।

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

समारोह में मचा हड़कंप

लगातार फायरिंग से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कई उपस्थित लोगों ने दौड़कर अरविंद को रोकने की कोशिश की। बुजुर्गों और अन्य युवकों ने समझाकर हर्ष फायरिंग रुकवाई।

पुलिस का बयान

रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान की गई। बंदूक सरपंच के नाम पर लाइसेंसधारी हथियार है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, आगे की कार्रवाई एसपी कार्यालय से होगी। (Morena News)

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *