Chambalkichugli.com

MP BUDGET SESSION: बजट 2026-27 ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वित्त टीम को दी बधाई

MP BUDGET SESSION:भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक विधानसभा समिति कक्ष में वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित वित्त विभाग की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट ऐतिहासिक और दूरदर्शी है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को कदम-दर-कदम विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रमाण है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

द्वारका हादसा: साहिल की मां ने आरोपी परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, कहा – ‘इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केंद्र सरकार के मूल मंत्र “ज्ञान” की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और विकास के नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का प्रयास है कि सामाजिक कल्याण और औद्योगिक प्रगति के बीच संतुलन बनाते हुए प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाए।

मंत्रि-परिषद की बैठक में आगामी योजनाओं और बजट प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार ने संकेत दिए हैं कि वर्ष 2026-27 का यह बजट विकास, समावेशन और निवेश को गति देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *