Chambalkichugli.com

अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..

Morena

मुरैना। नगर पालिका अंबाह के किला बस्ती स्थित प्राचीन तालाब के पास बने Ambah Garbage Plant Fire में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। यह कचरा निस्तारण प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा था, जिसके कारण यहां बड़ी मात्रा में सूखा कचरा जमा हो गया था। अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

स्थानीय लोगों ने लपटें उठती देख तुरंत कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर को सूचना दी। उनके कहने पर दमकल को बुलाया गया और दो फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद भी धुआं और जलने की गंध देर रात तक फैलती रही।

READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा

गैस बना आग का कारण 

जानकारी के मुताबिक, Ambah Garbage Plant Fire के बाद पता चला कि लंबे समय से प्लांट बंद रहने के कारण सूखा कचरा सड़ गया था, जिससे गैस बन गई थी। यही गैस आग फैलने का बड़ा कारण बनी। रात के अंधेरे में आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

 दमकलों ने घंटों की मशक्कत से बुझाई आग

कचरे की मात्रा अधिक होने के कारण आग बार-बार सुलग रही थी। दो दमकलों की टीम लगातार पानी डालती रही, ताकि आग पूरी तरह बुझ सके। टीम को कचरे के धंसने और आग के दोबारा भड़कने की चुनौती का भी सामना करना पड़ा।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

 लापरवाही का लगाया आरोप

कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर ने (Ambah Garbage Plant Fire) के बाद नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट लंबे समय से बंद है और कई बार अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने बताया कि यहां भाजपा के कब्जे वाली नगर पालिका ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आग जैसी स्थिति बनी। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अब भी नहीं चेता, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

मुरैना के अंबाह में स्थित कचरा निस्तारण प्लांट (Ambah Garbage Plant Fire) में भीषण आग लग गई। महीनों से बंद पड़े प्लांट में जमा सूखे कचरे और गैस से आग फैल गई। दो दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *