Chambalkichugli.com

Actor Satish Shah passes away: नहीं रहे ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के इंद्रवदन…

Actor Satish Shah passes away

Actor Satish Shah passes away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे और लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

उनके मैनेजर ने बताया कि सतीश शाह का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से टेलीविजन और फिल्मों दोनों में एक खास जगह बनाई थी।

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से मिला घर-घर में नाम

टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई का रोल निभाकर सतीश शाह हर घर में मशहूर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘कल हो ना हो’ (2003), ‘फना’ (2006) और ‘ओम शांति ओम’ (2007) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी यादगार किरदार निभाए।

कई भूमिकाओं में चमके

साल 2008 में सतीश शाह ने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में बतौर जज काम किया था। वहीं, साल 2015 में उन्हें फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था।

सतीश शाह की शानदार कॉमिक टाइमिंग और जिंदादिल शख्सियत ने उन्हें मनोरंजन जगत का एक अनमोल सितारा बना दिया था। उनके जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *