Smriti Mandhana Marriage: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जिताने वाली स्टार ओपनर स्मृति मंधाना एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने वाली हैं।खबरों के मुताबिक, स्मृति 23 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनका रिश्ता काफी समय से चर्चा में है। अब, यह रिश्ता शादी के बंधन में बंधने वाला है।
छह साल से रिलेशनशिप में थी Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पिछले छह सालों से पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) के साथ रिलेशनशिप में हैं। क्रिकेट जगत की यह दिग्गज खिलाड़ी इस फिल्म स्टार के प्यार में पड़ गई हैं। अब, दोनों एक नई पारी शुरू करने वाले हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनकी शादी के बारे में अपडेट दिया है।
Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा अपडेट
महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेटनेक्स्ट को बताया कि स्मृति की शादी में पूरी भारतीय टीम मौजूद हो सकती है।
उन्होंने कहा, “हम सभी एक-दूसरे की संगति को मिस करते हैं। जैसे ही कोई टूर्नामेंट खत्म होता है, हम अगली बार एक-दूसरे से मिलने के बारे में सोचते हैं। स्मृति की शादी हमारे लिए पूरी टीम को फिर से एक साथ देखने का एक शानदार मौका होगा।”
हरमनप्रीत के बयान से यह साफ़ हो गया है कि भारतीय महिला टीम की पूरी टीम शादी में नज़र आ सकती है।
Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
टीम की पहली शादीशुदा स्टार खिलाड़ी बनेगी Smriti Mandhana
बता दें मौजूदा भारतीय महिला टीम में अभी तक कोई भी खिलाड़ी शादीशुदा नहीं है, ऐसे में स्मृति मंधाना ( Smriti Mandhana) टीम की पहली शादी करने वाली प्लेयर बनने जा रही हैं। यह उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वे वर्ल्ड कप जीतकर, यानी वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दुल्हन बनेंगी।
हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप में स्मृति ने शानदार खेल दिखाया था। वे टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और बतौर ओपनर कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत को चैंपियन बनाने में उनका योगदान काफी अहम रहा।
Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी