Chambalkichugli.com

Delhi blast के बाद ग्वालियर में हाई अलर्ट, कलेक्टर-एसपी खुद सड़कों पर उतरे

Delhi Red Fort Blast

Delhi blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार रात कार ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल होने के बाद ग्वालियर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे संस्थानों की मौजूदगी के कारण ग्वालियर को अति संवेदनशील शहर माना जाता है।

इसी वजह से धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गए। देर रात तक एयरफोर्स स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजारों में सुरक्षा जांच अभियान चला।

Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

सड़कों पर उतरे अफसर

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद सड़कों पर उतरे और पुलिस टीमों को सभी प्रमुख स्थानों पर सघन जांच के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महाराज बाड़ा और अन्य मुख्य स्थानों पर देर रात तक वाहनों और लोगों की जांच की जाती रही (Delhi blast)।

संवेदनशील ठिकानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे रणनीतिक ठिकानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और बढ़ा दी गई। पुलिस ने कहा कि इन इलाकों में 24 घंटे गश्त जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी (Delhi blast)।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी

दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों और बसों पर सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के बैग, लगेज और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर भी वाहनों की तलाशी और यात्रियों से पूछताछ की गई(Delhi blast)।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

बाजारों और मुरार इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन

मुरार, महाराज बाड़ा, गोल पारी और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें रातभर सर्चिंग करती रहीं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बारादरी चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच कराई (Delhi blast)।

होटल और गेस्ट हाउसों में जांच

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर पुलिस ने सभी होटलों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउसों में जांच की। संदिग्ध लोगों की जानकारी ली गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस बल को अतिरिक्त गश्त के लिए लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है(Delhi blast)।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *